गौर हरि दास्तान: द फ्रीडम फाइल
ओडिशा के गौर हरि दास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे. आजादी की लड़ाई में उन्होंने अपनी जिंदगी के चार महत्वपूर्ण सालों की आहुति दी थी. और आजादी के बाद तकरीबन 32 सालों तक इस बात की लड़ाई लड़ी ताकि ये साबित कर सकें कि वे स्वतंत्रता सेनानी थे. ये सब इसलिए ताकि उन्हें पेंशन मिल सके.
आगे की कहानी आपको अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'गौर हरि दास्तान: द फ्रीडम फाइल' देखने के बाद पता चलेगी. विनय पाठक, कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के अभिनय से सजी ये फिल्म आज रिलीज हो गई. हालांकि ब्रदर्स के जोरदार 'मुक्कों' के सामने शायद ही ये फिल्म टिक सके.



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें