एक रात में तैयार हुआ 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन' का हिंदी गीत, मैं हूं...
जब बात हिन्दी फिल्मों की हो तो भइया बिना गाने के काम नहीं चलने वाला है। गाना बहुत जरूर होता है और यह बात अब हॉलीवुडिया निर्देशक भी समझने लगे हैं। तो खबर ये है कि हॉलीवुड फिल्म 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन" का हिंदी प्रमोशनल गीत जारी हो चुका है और जारी होने के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है।
मैं हूं... नाम का ये गान फिल्म के हिन्दी वर्जन में नजर आएगा। अमेजिंग स्पाइडरमैन से पहले जब स्पाइडरमैन 'अमेजिंग' नहीं बना था तब इस फिल्म के सीक्वल (2004 में रिलीज फिल्म जिसमें टोबी मैग्वायर स्पाइडरमैन बने थे।) में पाकिस्तानी बैंड स्ट्रिंग्स ने ना जाने क्यों... नाम का गाना गया था।
इस गीत को भारतीय बैंड 'सनम' ने तैयार किया है। यह बैंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए भले ही नया है लेकिन इसके प्रमुख गायक सनम पुरी 'इश्क बुलावा" और 'धत्त तेरे की" जैसे लोकप्रिय गीत गा चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि सनम ने इस गीत को अपने भाई व बैंड के गिटारिस्ट समर पुरी के साथ महज एक रात में तैयार किया है। समर ने बताया, उन्हें सोनी म्यूजिक की तरफ से फोन आया। उन्हें द अमेजिंग स्पाइडरमैन-2 के हिंदी संस्करण के लिए एक-दो दिन में गीत चाहिए था। सनम रातभर नहीं सोये और अगली सुबह उन्होंने एक गीत तैयार करके दे दिया।'
बकौल सनम, 'मेरे दिमाग में कोई धुन नहीं थी। उन्होंने मुझे फिल्म के बारे में थोड़ी जानकारी दी थी। मैंने इसे सिर्फ स्पाइडरमैन के लिए तैयार किया। इसमें मुझे चार घंटे लगे। सोनी म्यूजिक ने इसे सुना और काफी पसंद भी किया।' द अमेजिंग स्पाइडरमैन-2 दो मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
http://www.youtube.com/watch?v=GVT93bhOntk




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें