राहुल बाबू! कहां पढ़ाए जाते हैं चाय और टॉफी मॉडल


ई अपने राहुल बाबू (गांधी) कहां तक पढ़े-लिखे हैं। उनका भाषण  पढ़-सुन कर यह जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है। चाय मॉडल और टॉफी मॉडल किस स्कूल में पढ़ाए जाते हैं। हम लोग तो पाइथागोरस का प्रमेय, आर्कमिडीज का सिद्धांत, पानी में उत्प्लवन बल, क्रिया के बराबर प्रतिक्रिया (न्यूटन) ही पढ़े हैं।

पत्रकारिता में 'मॉडल ऑफ कम्यूनिकेशन' के तहत राखी मैम ने हमें चाय और टॉफी मॉडल की जगह शैनन एंड वीवर मॉडल, ऑसगुड एंड श्रैम मॉडल, हेरॉल्ड लॉस्वेल्स कम्यूनिकेशन मॉडल ही पढ़ाया है।

इसलिए जानना है कि चाय और टॉफी मॉडल कहां पढ़ाए जाते हैं। कुछ दिन बाद हो सकता है वह जनता को काफी, हॉरलिक्स और बॉर्नवीटा मॉडल भी पढ़ाए। गुरुवार को राहुल जी खंडवा में थे वहां वह जनता को 'मेड इन मध्य प्रदेश' और 'मेड इन खंडवा' का सपना दिखाकर पाठ पढ़ा रहे थे। क्या उन्हें यह नहीं पता कि अभी हमारी औकात 'मेड इन इंडिया' की भी नहीं है।

कहां पढ़े हो बबूआ तनिक हमका भी बताय द्यो? 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असली मस्तराम की तलाश

हैप्पी फीट: मछली की तरह तैरने वाला पक्षी पेंग्विन