एेश्वर्या का जज्बा
अभिषेक बच्चन से शादी करने के बाद एेश्वर्या राय का नाता फिल्मों से अचानक टूट गया था. हालांकि फिल्मों से उनका मोह छूटा नहीं है. फिल्मी पर्दे पर छाने के लिए उन्होंने एक बार फिर कमर कस ली है.
वह संजय गुप्ता की फिल्म जज्बा के साथ फिर से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं. इस फिल्म में वह शबाना आजमी और इरफान खान के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय सरबजीत सिंह पर बन रही बायोपिक फिल्म में वह उनकी बहन दलबीर कौर की भूमिका निभाएंगी.
रेनकोट, ताल, गुरु, जोधा अकबर, गुजारिश और रोबोट जैसी फिल्में करने वाली एेश्वर्या हॉलीवुड की भी दो फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसमें से एक फिल्म 2007 में रिलीज हुई 'द लास्ट लीजन' है. इसमें वह हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार बेन किंगस्ले के साथ नजर आई थीं. 2009 में आई स्पाई कॉमेडी फिल्म 'द पिंक पैंथर-2' में वह मुख्य विलेन का भी किरदार निभा चुकी हैं.
तस्वीरें: 'द लास्ट लीजन'




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें