वोदका मार्टिनी! शेकेन नॉट स्टीयर्ड
पिछले 50 सालों से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली ये लाइन (वोदका मार्टिनी! शेकेन नॉट स्टीयर्ड) जेम्स बॉन्ड की फिल्मों का पर्याय रही हैं। इसे देखते हुए बॉन्ड की आगामी फिल्म 'स्पेक्ट्रे' में वोदका ब्रांड को एक नए रूप में दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी की जा रही हैं।
बॉन्ड
की पिछली फिल्म 'स्कायफाल'
के
साथ जब डच शराब निर्माता कंपनी
ने 'हेनेकेन'
(बीयर)
के
लिए तकरीबन 341
मिलियन
डॉलर का टाई-अप
किया,
तो
तमाम दर्शकों को यह थोड़ा अटपटा
लगा था। इसके बाद डेनियल इस
बीयर के एक विज्ञापन में नजर
आए तो बॉन्ड फिल्मों के तमाम
परंपरावादी भक्त चिल्ला पड़े।
इस कारण इस साल नवंबर में रिलीज
होने वाली फिल्म 'स्पेक्ट्रे'
में
बॉन्ड एक बार फिर से वोदका
ब्रांड के साथ नजर आ सकते हैं।
100 सर्वाधिक प्रसिद्ध लाइनों में से एक
कार
निर्माता कंपनी एस्टन मार्टिन
ने फिल्म का नाम तय होने के
साथ सीक्रेट एजेंट 007
के
लिए अपनी नई कार 'डीबी
10'
का
पहले ही अनावरण कर चुका है।
इसके बाद अब 'बेलवेदीयर
वोदका'
ने भी
फिल्म के साथ अपने टाई-अप
की घोषणा कर दी है। हालांकि
इस टाई-अप
की राशि की घोषणा नहीं की गई
है। जेम्स बॉन्ड इंटरनेशनल
फैन क्लब के अध्यक्ष अजय चौधुरी
के अनुसार,
जेम्स
बॉन्ड जब अपने पसंदीदा मादक
पेय का ऑर्डर देते हुए 'वोदका
मार्टिनी!
शेकेन
नॉट स्टीयर्ड'
बोलता
है तो दर्शक इसे बार-बार
दोहराते हैं। सिनेमा के इतिहास
में यह लाइन 100
सर्वाधिक
प्रसिद्ध लाइनों में से एक
है।
1958
में
पहली बार हुआ प्रकाशित
1958
में
इयान फ्लेमिंग के जेम्स बॉन्ड
आधारित पहले उपन्यास 'डॉ.
नो'
में
जब उसका सामना खलनायक से होता
हैं तब पहली बार वह घोषणा करता
है,
'आय
उड लाइक अ मीडियम वोदका ड्राय
मार्टिनी-विथ
अ स्लाइस ऑफ लेमन पील। शेकेन
नॉट स्टीयर्ड प्लीज। आय उड
प्रिफर रशियन ऑर पोलिश वोदका।'
1964 में
आई सीन कॉनेरी अभिनीत बॉन्ड
की तीसरी फिल्म 'गोल्डफिंगर'
में
उसे पहली बार इस ट्रेडमार्क
लाइन को कहते सुना गया।
'007
सिल्वर
सेबल'
और 'एमआई
सिक्स'
बॉन्ड
फिल्मों के साथ अपनी साझेदारी
को बयां करने के लिए बेलवेदीयर
(जिसका
मुख्य पेय मार्टिनी ही है)
ने दो
लिमिटेड मैगनम एडिशन (1.75
लीटर
में)
लॉन्च
किए हैं। इनके नाम '007
सिल्वर
सेबल'
और
'एमआई
सिक्स'
हैं।
बॉन्ड की फिल्में दुनिया के
कुछ बेहतरीन उत्पादों से भी
दर्शकों को रूबरू कराती हैं।
जैसे गन,
वोदका,
कार,
मोबाइल,
घड़ियां,
जूतें
आदि। 2002
में
आई फिल्म 'डाय
अनदर डे'
में
बीएमडब्ल्यू को एस्टन मार्टिन
ने रिप्लेस किया था।
अनुवाद साभार: द गार्जियन






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें