इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट
असली मस्तराम की तलाश
भारत के उत्तरी क्षेत्र के मशहूर पोर्न लेखक की काल्पनिक जीवनी पर आधारित अपनी फिल्म 'मस्तराम' की रिलीज का इंतजार कर रहे निर्माता सुनील बोहरा असली मस्तराम की तलाश कर रहे हैं। 'मस्तराम' फिल्म नौ मई को रिलीज हो रही है, लेकिन फिल्म की शुरुआत से ही बोहरा और उनकी टीम को यह सवाल परेशान कर रहा है कि 'असली मस्तराम कहां हैं?' पूरे उत्तर भारत में लोग 'मस्तराम' की किताबें खरीदते हैं, लेकिन लेखक के बारे में बमुश्किल ही कोई कुछ जानता है। बोहरा को यकीन था कि समय के साथ वह 'मस्तराम' तक पहुंच जाएंगे। उनका मानना है कि असली लेखक के बिना फिल्म अधूरी है। बोहरा ने कहा, 'अगर मस्तराम ने कभी कोई किताब नहीं लिखी, तो हम यह फिल्म कैसे बनाते।' बोहरा फिल्म से मिलने वाले लाभ का कुछ हिस्सा मस्तराम को देना चाहते थे। बोहरा ने एक बयान में कहा, 'अगर असली मस्तराम या उनके लेखन का प्रकाशन करने वाला कोई प्रकाशक उनके परिवार या आश्रितों के बारे में जानता है, तो कृपया हमसे संपर्क करें, क्योंकि वह सुर्खियों और पारिश्रमिक के हकदार हैं।" बोहरा बद्रर्स के बैनर तले...
रात अकेली है: मर्डर मिस्ट्री में प्रेम को बेवजह थोपने की कोशिश
बॉलीवुड वालों का मोह प्रेम से कभी भंग नहीं हो पाता. मर्डर मिस्ट्री भी दिखाएंगे तो उसमें प्रेम को बिना वजह दर्शकों पर थोपने की कोशिश करेंगे. नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी और राधिका आप्टे की फिल्म रात अकेली है इसी का उदाहरण है. फिल्म में शुरुआत में ही पता चल जाता है कि फिल्म का निर्देशक आपको क्या दिखाना चाहता है. मर्डर मिस्ट्री कहीं पीछे छूट जाती है, प्रेम पूरी फिल्म पर प्रगाढ़ होता नज़र आता है. हत्या की जांच भी इस तरह से दिखाई गई है, जो सिर्फ़ नवाज़ ही समझते हैं और एक नतीजे पर पहुंचते हैं कि हत्यारा कौन है. आख़िर में वो प्रवचन टाइप बता देते हैं कि कौन हत्यारा है. हालांकि फिल्म के कलाकारों की अभिनय के लिए तारीफ़ की जा सकती है, लेकिन कहानी कमज़ोर हो तो इस तरफ़ ध्यान भी नहीं जाता. मैं एक बार फिर कहना चाहूंगा कि अपराध आधारित कोई फिल्म बनाने से पहले क्राइम पेट्रोल के पुराने एपिसोड होम वर्क के तौर पर देखने चाहिए. अभी तो क्राइम पेट्रोल के साइकिल की चेन भी उतर चुकी है और उसकी टीम पता नहीं क्यों बेवजह पैडल मारे जा रही है. क्राइम पेट्रोल में भी अपराध के साथ प्रेम दिखाते थे, लेकिन प्रेम कभी अपराध की जांच पर हावी नह...


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें