हॉलीवुड से परिचय कराने वाले रॉबिन विलियम्स
हॉलीवुड से मेरा पहला परिचय 'जुमांजी' फिल्म से हुआ था। ये काफी समय पहले की बात है, जब डिश की बड़ी-बड़ी छतरियां छतों पर नजर आया करती थीं। चैनल का नाम नहीं ठीक से नहीं याद मैं बहुत छोटा था, लेकिन शायद यह एटीएन चैनल था। शाम को लाइट नहीं थी और जेनरेटर चलाकर हमने यह शानदार फिल्म पूरी की।
फिल्म एक व्यापारी लूडो की तरह का खड़ा था जिसके नियम बड़े हैरतअंगेज थे। जैसे एक आर आप अगर इसे खेलना शुरू कर दें तो बीच में छोड़ नहीं सकते। इसके अलावा पासे पड़ने के बाद उनके अंकों के आधार पर खेल बोर्ड पर एक स्थिति की जानकारी उभरती थी, जो पढ़ने के साथ ही जीवंत हो उठती थीं।
उदाहरण के तौर पर अगर पासे फेंकने के बाद पांच का अंक आता हैं तो गोटियां अपने आप एक खाने से दूसरे खाने में पहुंच जाती थीं और क्या होने वाला हैं ये लाइनों के रूप में खेल बोर्ड के ऊपर उभर आता था और पलक झपकते ही जीवंत हो उठता है। जैसे एक साथ आग और बारिश एक साथ। शहर में जंगली जानवरों की भगदड़ और जमीन का फट जाना और घर के दो टुकड़े हो जाना।
अब तब मैं उस बच्चे एलन पेरिश को ही जानता था, जिसकी फिल्म में केंद्रीय भूमिका थी। इसके अलावा मैंने उसके बारे में कभी कुछ जाने की कोशिश नहीं की। आज जब रॉबिन विलियम्स में मृत्यु की खबर मिली तो पता चला कि हॉलीवुड में उन्होंने ही मेरा परिचय कराया था। फिल्म में एलन पेरिश की भूमिका उन्होंने ही निभाई थी। फिल्म में छोटी जूडी शेपर्ड के रूप में स्पाइडरमैन फिल्मों की अभिनेत्री कर्स्टेन डंस्ट भी नजर आई थीं।
जुमांजी फेंटसी और एडवेंचर बेस्ड कमाल की फिल्म है और रॉबिन की भूमिका बेहतरीन। बताया जा रहा है कि अकेलेपन और अवसाद के चलते उन्होंने जिंदगी से आत्महत्या को ज्यादा मुसासिब समझा। फिल्मी सितारों का नसीब भी अजीब होता है, जब तक चमकते हैं तो सब पूछते हैं और जब चमकना बंद कर देते हैं तो कोई पूछता तक नहीं।
RIP: Robin Williams...


.jpg)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें