पीके के दूसरे पोस्टर में बिना ट्राजिस्टर दिखे आमिर


हम 10 पोस्टर और जारी करेंगे: आमिर 
मुंबई (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान ने बुधवार को अपनी फिल्म 'पीके' का दूसरा पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में वह बिना ट्राजिस्टर के नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि करीब 10 और पोस्टर जारी करेंगे। हर पोस्टर एक कहानी कहेगा। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने यहां पोस्टर लांच के मौके पर संवाददाताओं को बताया, 'हर उस तस्वीर में एक कहानी है, जो हम जारी करते हैं। हमारा एक पोस्टर अभियान होगा और हम फिल्म की रिलीज तक आठ से 10 पोस्टर जारी करेंगे।'


यही नहीं, आमिर ने कहा, 'हम जितने पोस्टर सामने लाएंगे, लोग उतने ही ज्यादा उलझेंगे।' दूसरे पोस्टर में वह बैंड बाजा वाले के पोशाक में हैं। दूसरा पोस्टर वीडियो रूप में भी जारी हुआ है। इसमें आमिर भोजपुरी में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं- कपड़ा पहन लिए तो पहचाने नहीं का हमका। हम वही हूं पीके। राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' में अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी और संजय दत्त भी हैं। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी। पहले पोस्टर में आमिर बिना कपड़ों के महज एक ट्रांजिस्टर में दिखे थे। इस कारण खासा विरोध हुआ था और मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असली मस्तराम की तलाश

हैप्पी फीट: मछली की तरह तैरने वाला पक्षी पेंग्विन