आज फिर तुम पे प्यार आया है...
वैधानिक चेतावनी: अगर आप नौकरीपेशा, व्यापारी या किसी भी तरह के कामकाजी इंसान हैं तो प्लीज आने वाली फिल्म हेट स्टोरी-2 का आज फिर तुम पे प्यार आया है... गीत किसी भी हाल में मत सुनिएगा। क्योंकि इससे आपके सारे काम प्रभावित हो सकते हैं। परसों ये गाना हाथ लगा है और अब तक पचासों बार इसे सुन चुका हूं। वाट्स एप पर जीरो पेमेंट प्रणाली के तहत मेरे 'आवारा' दोस्त ने बिना ऑर्डर दिए इसे निर्यात कर दिया है।
बॉलीवुड की संगीत बिरादरी की एक उम्दा पेशकश। अजीब नशा है इस गीत का, एकदम जादू सरीखा। कान से 'कनटोप' निकालने का मन है। ऐसा लग रहा है किसी ने इस गाने से कान को टांक दिया है। फिलहाल इस तिलिस्म से निकलने का कोई मूड नहीं।
काफी समय बाद इतना प्यारा रीमिक्स गीत आया है। 1988 में आई फिल्म दयावान के इस गीत को शब्दों के हेर-फेर के बाद फिर से रिलीज किया गया है। जिसे अरिजीत सिंह व समीरा कोप्पीकर ने सुरों और अर्को मुखर्जी ने संगीत से रोशन किया है। शब्दों में हेरफेर अजीज केसी और अर्को मुखर्जी ने किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें