फिल्म 'बैंग बैंग' का फर्स्ट लुक
कई तरह की रुकावटों को पार करते हुए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग बैंग' आखिरकार रिलीज के कगार पर पहुंच ही गई। मंगलवार को फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ है।फिल्म में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ शीर्ष भूमिकाओं में है। पोस्टर में दोनों के जिम में तराशे गए जिस्म समंदर में आधे डूबे नजर आ रहे हैं। ऋतिक हथियारबंद भी हैं।
यह फिल्म टॉम क्रूज और कैमरुन डियाज के अभिनय से सजी 2010 में आई हॉलीवुड शानदार जासूसी फिल्म 'नाइट एंड डे' की आधिकारिक रीमेक है। उम्मीद है कि यह फिल्म भी उसी कोटी की कहानी और हैरतअंगेज एक्शन से सजी होगी। इसके लिए निर्माताओं ने हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर एंडी आर्मस्ट्रॉन्ग से मदद भी ली है। एंडी ने इससे पहले 'थॉर' और 'स्पाइरमैन' सरीखी उम्दा हॉलीवुड फिल्मों के स्टंट रच चुके हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें