मल्लिका के पोस्टर पर विवाद
केसी बोकाडिया की नई फिल्म 'डर्टी पॉलीटिक्स' के हाल ही में जारी पोस्टर को लेकर विवाद हो रहा है। पोस्टर में तिरंगे में लिपटी मल्लिका सहरावत को एक लाल बत्ती वाली कार की छत पर बैठे दिखाया गया है। बताया जाता है कि राजस्थान के एक राजनीतिक दल से जुड़े लोग इसके खिलाफ मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। यह जानकारी मिलने पर फिल्म के निर्देशक बोकाडिया ने कहा है कि वह पोस्टर को नहीं बदलेंगे। 'प्यार झुकता नहीं' और 'जनता की अदालत' जैसी फिल्में बना चुके बोकाडिया का कहना है कि हमारे पोस्टर का किसी दल से संबंध नहीं है। अगर कुछ लोग जबरन इसे अपने राजनीतिक दल से जोड़ रहे हैं तो यह उन्हें कतई मंजूर नही होगा। चर्चित भंवरी देवी सेक्स स्कैंडल पर आधारित इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अनुपम खेर, आशुतोष राणा और राजपाल यादव सरीखे कई बड़े कलाकार नजर आ सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें