अवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन
इन साहेबान का नाम अल्ट्रॉन है. आप समझ ही गए होंगे और इनकी कद-काठी से भी जाहिर हो रहा है कि ये नेक नहीं हैं और भारतीय तो कतई नहीं। दरअसल आधुनिक समय में जो यांत्रिक फिल्में बन रहीं हैं, उन्हीं में से एक के ये खलनायक है।
ये 1 मई 2015 को रिलीज़ हो रही हॉलीवुड फिल्म "अवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन" में खल किरदार निभाएंगे। यह रोल एमी अवार्ड विजेता अभिनेता जेम्स स्पेडर निभा रहे हैं। यह फिल्म 2012 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म द अवेंजर्स का दूसरा भाग है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें