'अमेजिंग स्पाइडरमैन 2' देखने से पहले...
एक मई को फिल्म 'अमेजिंग स्पाइडरमैन 2' भारत में रिलीज हो गई। हॉलीवुड की यह फिल्म अमेरिका में आज यानी दो मई को रिलीज हुई और ब्रिटेन में इसे 16 अप्रैल को ही रिलीज कर दिया गया था और यह अब तक वहां अच्छी खासी कमाई भी कर चुकी है।
ऑसकॉर्प कंपनी के शीर्ष वैज्ञानिक डॉ. कर्ट कॉनर्स (रिज इफांस) और रिचर्ड पार्कर इसी शोध पर काम कर रहे होते हैं। एक दिन अचानक रिचर्ड पार्कर अपने बेटे पीटर पार्कर (एंड्रयू गारफील्ड यानी स्पाइडरमैन) को उसके चाचा बेन पार्कर (मार्टिन शीन) और आंट मे (शैली फील्ड) के यहां छोड़कर पत्नी के साथ कहीं जाते हैं और फिर कभी वापस नहीं लौटते।
बड़ा होने पर पीटर को अपने पिता का बैग घर के तहखाने में मिलता है। और वह उनके बारे में पता लगाने के लिए ऑस्कॉर्प पहुंच जाता है। यहां उसकी मुलाकात डॉ. कर्ट से होती है, जो अब भी दो प्रजातियों के जीन को मिलाने के शोध पर काम कर रहे होते हैं।
ऑस्कॉर्प में छानबीन के दौरान पीटर ही पीटर की औपचारिक मुलाकात ग्वेन स्टेसी (एमा स्टोन) से होती है, जिसे वह चाहता है। ग्वेल हालांकि उसके कॉलेज में ही पढ़ती है, लेकिन कॉलेज में वह उससे बात नहीं कर पाता। ऑस्कॉर्प में ही पीटर को एक दुर्लभ प्रजाति की मकड़ी काट लेती है, और उसमें तमाम शारीरिक परिवर्तन होते हैं।
पीटर पहले से ज्यादा शक्तिशाली हो जाता है। उसका शरीर पहले से कई गुना लचीला हो जाता है। इस उसके चाचा बेन पार्कर को एक अपराधी गोली मार देता है उनकी मौत हो जाती है। उसकी तलाश में उसे स्पाइडरमैन बनने की प्रेरणा मिलती है और वह असहायों की सहायता करने लगता है।
उधर, पीटर डॉ. कर्ट के साथ मिलकर दो प्रजातियों के जीन को मिलने में सफल होता है, मगर इसके दुष्परिणामों के बारे में उन्हें नहीं पता होता है। चूहे पर प्रयोग करने के बाद डॉ. कर्ट, डॉ. रजित रथ (इरफान खान) के दबाव में आकर यह प्रयोग खुद पर करते हैं। डॉ. कर्ट खुद अपंग होते हैं उनका एक हाथ नहीं होता है। इस प्रयोग दुष्परिणाम के कारण वह विशाल छिपकली में बदल जाते हैं और न्यूयार्क के लिए खतरा बन जाते हैं। इस खतरे को स्पाइडरमैन रोकता है।
मार्क वेब ने इस फिल्म की शुरुआत तब की जब 2002 में आई फिल्म 'स्पाइडरमैन' की चौथी कड़ी बनाने से निर्देशक सैम रायमी ने मना कर दिया। उसके बाद स्पाइडरमैन फिल्म को अमेजिंग स्पाइडरमैन के रूप में रिलॉन्च किया गया। चलिए... अब चलते ...'अमेजिंग स्पाइडरमैन 2' देखने...








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें