सऊदी अरब की पहली महिला एडिटर-इन-चीफ
सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार एक महिला को किसी अखबार का संपादक बनाया गया है। यहां के राष्ट्रीय अखबार 'सऊदी गजट' के इडिटर-इन-चीफ के रूप में सोमय्या जबर्ती को चुना गया है। उनकी नियुक्ति फरवरी में की गई।
हालांकि अखबार के 20 पत्रकारों में सिर्फ तीन ही पुरुष हैं, लेकिन सऊदी अरब के अखबारों में शीर्ष पदों पर हमेशा पुरुष ही रहे हैं। सोमय्या के मुताबिक पत्रकार के रूप में महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के पीछे कोई पक्षपात नहीं है। इसका कारण ये है कि यहां की महिलाएं पत्रकार के रूप में काम करने की इच्छा रखती हैं।
'सऊदी गजट' अखबार ज्वाइन करने से पहले सोमय्या इसके प्रतिद्वंद्वी अखबार 'अरब न्यूज' में थीं। इस अखबार में वह लोकल डेस्क एडिटर से डिप्टी नेशनल एडिटर बनीं। फिर कार्यकारी संपादक और प्रबंध संपादक बनीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें