महमूद के लिए चलेंगे 'बॉम्बे टू गोवा'


बॉलीवुड के कालजयी कॉमेडियन महमूद की 10वीं पुण्यतिथि (23 जुलाई 2014) पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' को फिर से रिलीज करने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी फिल्म को रिलीज करने की तारीख तय नहीं हो सकी है।
1972 में रिलीज हुई इस सदाबहार कॉमेडी फिल्म को एस. रामानाथन ने निर्देशित किया था, जिसे अपने अभिनय से महमूद के साथ अमिताभ बच्चन, अरुणा ईरानी और शत्रुघ्न सिन्हा ने सजाया था।

फिल्म को 16 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के पहले या इसके खत्म होने के बाद फिल्म को रिलीज करनेे पर विचार किया जा रहा है, ताकि फिल्म पर्याप्त संख्या में दर्शक मिल सकें और इसके साथ पूरा न्याय किया जा सके।
1960 से 1970 के बीच महमूद ने अपने गुदगुदाते अभिनय से 'पड़ोसन', 'लव इन टोकियो', 'आंखें', 'जौहर महमूद इन गोवा' जैसी फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन किया था। उन्होंने 'कुंवारा बाप' जैसी फिल्म का निर्देशन भी किया है।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असली मस्तराम की तलाश

हैप्पी फीट: मछली की तरह तैरने वाला पक्षी पेंग्विन