चाय बेचकर किसी की किस्मत बदलने वाली है...


घर बैठे पति की
चाय की मांग पर पत्नी झल्लाती है
सुबह से पांच कप पी चुके हो
तुम्हें शर्म नहीं आती है?

पति ने कहा भाग्यवान मत हो परेशान
ये चाय बड़ी शक्तिशाली है।
इसे बेचकर ही अब नेता रूप में
किसी की किस्मत बदलने वाली है,

जब चाय बेचकर कोई
पीएम बनने के बारे में सोच सकता है,
तो जरा सोच इस चाय को पीने से
क्या-क्या नहीं हो सकता है?

पत्नी को बात समझ में आ गई,
और पति के लिए बिस्किट के साथ
अदरक वाली चाय आ गई।

पत्नी बोली मेरे शेखचिल्ली पीएम
सपनों में ही जी लो,
तुम प्रधानमंत्री बनो या न बनो
ये गरमा-गरम चाय जरूर पी लो।

पति को चाय की रिश्वत देकर
उसका पैसों से भरा पर्स लेकर
पत्नी बोली, मैं बाजार जा रही हूं,
तैयार रहना तुम्हारे लिए
स्याही खरीद कर ला रही हूं।
आजकल चेहरे पर स्याही
पोतने का चलन है।

पति बोला, एक चाय की ये कीमत
ये तो सरासर दमन है।
पत्नी बोली, मेरे पीएम डर गए
एक कप चाय और बना दूं
पतीली अभी गरम है।

शिवेश श्रीवास्तव, भोपाल
Courtecy: Dainik Bhaskar

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असली मस्तराम की तलाश

रात अकेली है: मर्डर मिस्ट्री में प्रेम को बेवजह थोपने की कोशिश