मर्द को दर्द देने आ रही रिवॉल्वर रानी


इरफान खान (पान सिंह तोमर) के बाद कंगना रनौत (रिवॉल्वर रानी) हमें चंबल की सैर कराने ले जा रही हैं। सारे मर्द तैयार हो जाएं, क्योंकि मर्द को दर्द देने कल (शुक्रवार को) आ रही रिवॉल्वर रानी।


इस हफ्ते दो और बॉलीवुडिया फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। पहली राजश्री प्रोडक्शंस की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'सम्राट एंड कंपनी' है, जिसमें राजीव खंडेलवाल एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म से मदास्ता शर्मा फिल्मी परदे पर पहली बार पदार्पण करने जा रही हैं।


दूसरी शोमैन सुभाष घई की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांची: द अनब्रेकेबल' है। इसके कलाकार कार्तिक तिवारी और मिष्ठी हैं। कार्तिक इससे पहले 'प्यार का पंचनामा' और 'आकाशवानी' में दिख चुकी है। मिष्ठी की यह पहली फिल्म है। उन्हें देखकर लगाता है कि सुभाष घई में गजब का ब्यूटी सेंस है। दो 'एम' मनीषा कोइराला, महिमा चौधरी के बाद बॉलीवुड को मिष्ठी के रूप के रूप एक और हसीन हीरोइन मिलने वाली है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असली मस्तराम की तलाश

हैप्पी फीट: मछली की तरह तैरने वाला पक्षी पेंग्विन