अमेरिका में 'रोबो रिपोर्टर'
दोस्तों... अपनी तो 'खटिया खड़ी' होने वाली है। अमेरिका में एक रोबोट के खबर लिखने की खबर है। मतलब 'रोबो रिपोर्टर'। अमेरिकी अखबार द लॉस एंजिलिस टाइम्स अखबार 'रोबो रिपोर्टर' की खबर प्रकाशित करने वाला पहला अखबार बन गया है। रोबो ने भूकंप से संबंधित खबर लिखी है। तो कहना ये है कि इससे पहले कि इस खबर का झटका हमें लगे और अपना 'बिस्तरा गोल' हो, समझदारी इस बात में है कि बिस्तर समेट लिया जाए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें