हाईवे: एक शानदार फिल्मी सफर
हाइवे एक शानदार फिल्मी सफर है। आलिया भट्ट व रणदीप हुड्डा के साथ यह सफर बड़ा ही मजेदार लगता है। कई राज्यों के ऊंचे-नीचे, टेढ़े-मेढ़े रास्तों होकर गुजरती फिल्म हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में आकर मंजिल तक पहुंचती है।
फिल्म देखने के बाद अधिकांश लोग सिर्फ आलिया... आलिया... आलिया... के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। निश्चित रूप से आलिया ने अच्छा अभिनय किया है, मगर रणदीप को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें