कल चलेंगे ना शाहिद से मिलने...
हंसल मेहता निर्देशित फिल्म 'शाहिद' कल यानी शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। इसे अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूस किया। 'शाहिद' एक बायोग्राफी है। यह फिल्म शाहिद आज़मी पर आधारित है, जो पेशे से वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। साल 2010 में मुंबई में उनकी हत्या कर दी गई थी।
फिल्म में उनका किरदार आज के दौर के सशक्त अभिनेता राजकुमार यादव निभा रहे हैं। उनके अलावा निर्देशक तिग्मांशु धुलिया भी 'मकबूल मेनन' की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म के लिए राजकुमार यादव ने जोरदार तैयारी की है। खास तौर से मशीनगन चलाने की ट्रेनिंग ली।
पता चला है कि फिल्म पर एक उपन्यास लिखने की तैयारी है। अगर ऐसा हुआ तो यह शायद इस श्रेणी की पहली फिल्म होगी, क्योंकि अब तक उपन्यास पर फ़िल्में बनते देखी-सुनी गई हैं। फिल्म पिछले दिनों अपने एक डायलाग के चलते विवादों में घिर गई थी, जिसमें कहा गया था खुद को आतंकवादियों का गांधी समझता है। हालांकि अब यह फिल्म का हिस्सा नहीं है। खबर ये भी है कि फिल्म में राजकुमार ने न्यूड पोज दिए हैं।



कृप्या टिप्पणी मॉडरेशन हटा लें टिप्पणी करने में आसानी होगी..
जवाब देंहटाएं